आदेश पत्र कैसे लिखें?

आदेश पत्र वे पत्र होते हैं जिन्हें अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों अथवा निम्न स्तर के अधिकारियों को आदेश देने हेतु लिखा जाता है। ये पत्र औपचारिक पत्रों के अन्तर्गत शामिल किए जाते हैं।

आदेश पत्र क्यों लिखा जाता है?

आदेश पत्र का मुख्य उद्देश्य किसी कार्य हेतु आदेश देना होता है। न्यायिक अधिकारी या अदालत द्वारा किसी को आज्ञा अथवा आदेश देने के लिए आदेश पत्र जारी किया जाता है। यह पत्र कार्यालयों में किसी कर्मचारी को आदेश देने हेतु भी लिखा जाता है।

आदेश पत्र किसे लिखा जाता है?

आदेश पत्र मुख्यतः दो प्रकार से लिखा जा सकता है शासनादेश तथा कार्यालय आदेश।
शासनादेश पत्रों द्वारा सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों को अधीनस्थ विभागों को आदेश के रूप में भेजा जाता है। इसके अतिरिक्त कार्यालय आदेश पत्रों के माध्यम से कार्यालय से संबंधित विभाग, मंत्रालय तथा कर्मचारियों की नियुक्ति, स्थानांतरण, पदोन्नति आदि के संबंध में आदेश दिया जाता है। इसके अतिरिक्त, आदेश पत्रों का आदान प्रदान निम्नलिखित रूप से होता है। जैसे – केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकार को आदेश पत्र, सरकार द्वारा व्यक्ति विशेष को आदेश पत्र, मुख्य कार्यालय द्वारा समस्त विभागों को आदेश पत्र इत्यादि।

आदेश पत्र कैसे लिखा जाता है?

आदेश पत्र लिखते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना आवश्यक है –

  1. आदेश पत्र लिखते समय पत्र का विषय उद्देश्यपूर्ण होना चाहिए।
  2. आदेश पत्र की भाषा स्पष्ट तथा औपचारिक होनी चाहिए।
  3. आदेश पत्र के बाईं ओर आदेश पत्र प्राप्तकर्ता हेतु संबोधन, नाम, पद आदि को नहीं लिखा जाता है।
  4. आदेश पत्र संख्या को लिखा जाता है। उसके बाद पत्र भेजने वाले विभाग का नाम लिखा जाता है।
  5. तत्पश्चात आदेश पत्र जारी करने वाले दिनांक का उल्लेख किया जाता है
  6. इसके अतिरिक्त आदेश पत्र की शुरुआत, “आपको आदेश दिया जाता है” या “मैं आपको आदेश देता हूं/ सूचित करता हूं/” जैसे शब्दों से करते हैं।
  7. अंत में दाईं ओर प्रेषणकर्ता के हस्ताक्षर तथा पद का उल्लेख होता है। आदेश पत्र का उदाहरण

दिल्ली के शिक्षा मंत्रालय विभाग द्वारा अधिकारियों के पद उन्नति हेतु आदेश पत्र

पत्र संख्या _ 75/80/152
भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय,
नई दिल्ली।

शिक्षा मंत्रालय के भाषा विभाग द्वारा अधोलिखित अधिकारियों को दिनांक 02/05/20.. से 25000-20000-22000 वेतन की श्रृंखला के अनुसार अनुभाग अधिकारी के रूप में पदोन्नत किया जाता है।

  1. श्री राम शर्मा पुत्र श्री रघुनाथ शर्मा।
  2. श्री कृष्ण यादव पुत्र श्री अनिल यादव।
  3. श्री आरोग्य गौतम पुत्र श्री सतेंद्र गौतम। हस्ताक्षर..... सचिव।

उम्मीद करते हैं कि उपरोक्त लेख के माध्यम से आपको आदेश पत्र के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त अवश्य होगी।

अपने दोस्तों को share करे:

Leave a Comment