About us

पत्रलेखन एक दिलचस्प कला है। जिन बातों और मुद्दों को हम मौखिक रूप से नहीं कह सकते है , उसे लिखित रूप से पत्र लेखन द्वारा व्यक्त किया जाता है। पत्र लेखन में नविन विचारो का आदान प्रदान होता है। लिखित भाषा का आशय सबसे अधिक पत्रलेखन द्वारा स्पष्ट देखा जा सकता है। इस ब्लॉग में आपको औपचारिक , अनौपचारिक और व्यापारिक पत्र लेखन का प्रारूप मिलेगा। यहां आप सरलता से पत्र लेखन के महत्वपूर्ण बिंदुओं को सीख पाएंगे , इसके साथ ही भाषा पर नियंत्रण को भी समीपता से सीखेंगे।

इस ब्लॉग के माध्यम से आपको पत्र लेखन में स्पष्टता , संक्षिप्तता , प्रयुक्त चिन्ह , शिष्टता इत्यादि सभी कारक प्राप्त होंगे। यहां आप आसान और रोचक तरीके से पत्रलेखन जैसे ज़रूरी प्रक्रिया को सीख पाएंगे। जीवन में मौजूद कई समस्याओं ,खुशियों के अवसरों में हमे पत्र लिखना पड़ता है। इसके लिए हमे अन्य व्यक्तियों , दफ्तर इत्यादि कई लोगो से संपर्क साधने के लिए पत्र लेखन का माध्यम अपनाना पड़ता है। इस ब्लॉग द्वारा आपको पत्र लेखन से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त होगी। कैसे और किस प्रकार से पत्र लिखना है , यह ब्लॉग नियमित रूप से आपको हर सूचना प्रदान करेगा।