मुंबई शहर का वर्णन करते हुए अपने चाचा जी को पत्र लिखिए।

34, अ गोल चौराहा
शाहजहांपुर।

प्रिय चाचा जी,
आशा करते हैं कि आप और परिवार में सभी कुशल मंगल होंगे। मुझे पिछले हफ्ते आपका पत्र मिला था। जिसमें आपने बच्चों की छुट्टियां मनाने के लिए मुंबई आने का जिक्र किया था। जिसे पढ़कर मुझे अत्यंत प्रशंसा हुई थी। चाचा जी, मुझे याद है कि मैं जब पिछली छुट्टियों में घर आया था। तभी हम मिले थे और अब हम पूरे एक साल बाद मिलेंगे। ऐसे में अब आप जब परिवार समेत मुंबई आएंगे। तब मैं आपको मुंबई घुमाऊंगा।

चाचा जी, मुंबई सपनों की नगरी है। यहां हर कोई अपने सपनों को ऊंची उड़ान देने आता है। इसके साथ ही यहां कई सारे दर्शनीय स्थल है। जोकि निम्न प्रकार हैं:- गेटवे ऑफ इंडिया, हैंगिंग गार्डन, छत्रपति शिवाजी टर्मिनल, मरीन ड्राइव, नेहरू साइंस सेंटर, मालाबार हिल्स, शिवाजी पार्क, फ्लोरा फाउंटेन, जुहू बीच, मुंबई पोर्ट ट्रस्ट गार्डन, फिल्म सिटी आदि। उपरोक्त जगहों पर जाकर आपको अवश्य ही मुंबई की खूबसूरती के बारे में पता लगेगा। इसके साथ ही मुंबई में अनेक प्रकार के लजीज व्यंजन भी मिलते हैं। जिनका स्वाद चखकर आपका जायका अवश्य ही बदल जाएगा। इसके साथ ही आपको यहां कई सारे बॉलीवुड हस्तियां के घर और शूटिंग स्थल देखने को मिलेंगे। जिन्हें देखकर आपका आनंद दोगुना हो जाएगा।

मैं आशा करता हूं कि मेरा पत्र मिलने के बाद आप जल्दी से अपने मुंबई आने की तैयारी शुरू कर देंगे। मैं आप सबका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

चाची को मेरा प्रणाम और छोटी को दुलार देना।

आपका प्रिय भतीजा,
राहुल
मुंबई।

Rate this post
अपने दोस्तों को share करे:

Leave a Comment