शुभकामना पत्र कैसे लिखें?

हम जानते हैं कि पत्र के दो भेद होते हैं – औपचारिक पत्र तथा अनौपचारिक पत्र।

शुभकामना पत्र इनमें से अनौपचारिक पत्रों के अन्तर्गत आता है। जिसके लिए अनौपचारिक पत्र लिखने के नियमों को ध्यान में रखना आवश्यक है। आइए जानते हैं कि शुभकामना क्यों, किसे तथा किस प्रकार लिखा जाता है?

शुभकामना पत्र क्यों लिखते हैं?

जन्म दिवस, विवाह, गृह प्रवेश के अवसर पर शुभकामना देने हेतु शुभकामना पत्र लिखे जाते हैं। इसके अतिरिक्त वर्ष में आने वाले पर्वों जैसे – दीवाली, होली, रक्षाबंधन पर शुभकामना तथा नववर्ष की शुभ कामनाएं हेतु शुभकामना पत्र लिखा जाता है।

शुभकामना पत्र किसे लिखते हैं?

ये पत्र व्यक्तिगत पत्र होते हैं। अनौपचारिक पत्रों के अन्तर्गत आने पर शुभकामना पत्र अपने प्रिय मित्रों, सगे- संबंधियों/रिश्तेदारों, भाई- बंधु तथा अत्यंत निकट, आत्मीय संबंध से जुड़े लोगों को लिखें जाते हैं।

शुभकामना पत्र कैसे लिखते हैं?

शुभकामना पत्र लिखने से पूर्व आवश्यक बातें:-

  1. भाषा- शुभकामना पत्र की भाषा प्रेम तथा सौहार्दपूर्ण पूर्ण होनी चाहिए।
  2. संबोधन- शुभकामना पत्र में संबोधन लिखते समय संबंधों को ध्यान में रखना आवश्यक होता है। संबोधन लिखते समय अपने से बड़ों के लिए, (आदरणीय, पूज्य, पूजनीय, माननीय, सुश्री, श्री, श्रद्धेय) इत्यादि शब्दों का प्रयोग किया जाता है। इसके अतिरिक्त अपने से छोटों के लिए, (प्रिय, प्रियवर, स्नेही, चिरंजीव) इत्यादि शब्दों का प्रयोग किया जाता है।
  3. अभिवादन- संबोधन लिखने के पश्चात संबोधन के अनुरूप अभिवादन लिखा जाता है। जिसमें बड़ों के लिए, प्रणाम, नमस्कार, नमस्ते, सादर प्रणाम, चरण स्पर्श आदि लिखा जाता है। तथा छोटों के लिए आशीष, खुश रहो, चिरंजीवी हो।
  4. विषय-वस्तु – सुगम भाषा का प्रयोग करते हुए शुभकामना पत्र को लिखा जाना चाहिए। यह पत्र का मुख्य भाग होता है। जिसमें शुभकामना संदेश लिखा जाता है। इसलिए पत्र की विषय वस्तु लिखते समय सावधानी रखनी चाहिए।
  5. अंत में शुभकामना पत्र लिखने वाले का नाम अथवा हस्ताक्षर व पता लिखा जाता है। शुभकामना पत्र का उदाहरण-

अपने मित्र को नववर्ष की शुभकामनाएं देने हेतु शुभकामना पत्र लिखिए।

जनकपुरी कॉलोनी,
मीना बाजार रोड,
लखनऊ।
दिनांक…….

प्रिय मित्र,
अर्जुन।

नववर्ष की मंगल वेला ने हम सभी के जीवन में दस्तक दे दी है। 1 जनवरी 20.. को आरंभ होने वाला इस नए वर्ष की तुम्हें तथा तुम्हारे समस्त परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि यह नव वर्ष तुम्हारे जीवन में सुख व समृद्धि लेकर आएं। इस वर्ष तुम्हारी सभी मनोकामनाएं पूरी हो। तथा तुम्हें सफलता का मार्ग प्राप्त हो। मुझे स्मरण है कि पिछले वर्ष हम दोनों ने साथ मिलकर नए वर्ष का उत्साह पूर्वक स्वागत किया था। उम्मीद करता हूं यह वर्ष हमारे जीवन को नई दिशा प्रदान करेगा। अपने माता पिता को मेरी ओर से प्रमाण कहना तथा उन्हें भी नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रदान करना। उनके लिए भी यह वर्ष आनंदमय हो।
धन्यवाद।

तुम्हारा मित्र,
सजल चक्रवर्ती।
लखनऊ।

उपरोक्त लेख के माध्यम से आप एक अच्छा शुभकामना संदेश पत्र लिख सकते हैं।

अपने दोस्तों को share करे:

Leave a Comment