पेड़ों को धन्यवाद पत्र लिखिए।

सेवा में,
वन एवं पर्यावरण विभाग।
उत्तर प्रदेश।

विषय- पेड़ों को धन्यवाद पत्र।

महोदय,
पेड़ हमारे जीवन की एक अभिन्न इकाई है। जिनके माध्यम से हम पृथ्वी पर जीवन की कामना कर पाते है। प्रत्येक प्राणी के लिए ऑक्सीजन अत्यंत आवश्यक है। पेड़ हमें ऑक्सीजन प्रदान करते है। जिसके माध्यम से हम सांस लेते है। वास्तव में, पेड़ उम्र भर हमारे एक सच्चे मित्र की भांति साथ निभाते है। पेड़ों के माध्यम से हमें सदैव लाभ की प्राप्ति होती है। भिन्न भिन्न प्रकार के फल, सब्जियों की प्राप्ति होती है। आरंभ में जब धरती पर मनुष्य के जीवन की उत्पत्ति हुई थी तब उन्हें सब्जियों को पकाकर खाना नहीं आता है। ऐसे में अनेक वृक्षों से सब्जियों तथा फलों को कच्चा खाकर जीवत रहते है। इस प्रकार पेड़ों के माध्यम से भोजन की प्राप्ति भी निश्चित होती है। पेड़ गर्मी के मौसम में तेज धूप में मनुष्य को ठंडी हवा व छाया देकर राहत प्रदान करते है। पेड़ों के नीचे बैठने से प्राणियों का स्वास्थ्य उत्तम होता है। उनके मन तथा विचारों का भी शुद्धिकरण हो जाता है। निस्वार्थ भाव से पेड़ हमें सदैव की कुछ ना कुछ देते ही रहते है। पेड़ों को धन्यवाद करने के लिए, हमें अधिक से अधिक पेड़ों को लगाना चाहिए। अपने आस पास के वातावरण को हरा भरा करने का प्रयास करना चाहिए। जीवनदायिनी के रूप में पेड़ की आवश्यकता जीवनपर्यंत हमें पड़ती रहेंगी। ऐसे में आने वाले समय के लिए भी पेड़ों की संख्या में वृद्धि करना जरूरी है। पेड़ों को काटने के अर्थ अपने जीवन को नष्ट करना। पेड़ों की निरंतर कटाई मनुष्य जाति की स्वार्थ भावना को सिद्ध कर देगा। यह पूर्ण रूप से अनुचित है।
मैंने अपने घर के आस पास पेड़ो के महत्व को जानते हुए अनेक विभिन्न प्रकार के वृक्षों का रोपण किया है। व समय समय पर उनके जीवन के अंतिम चरण में कटाई भी करवाई है। पेड़ों ने सदैव हमारी सेवा का कार्य किया है। इसी कारण उनका आभार व्यक्त करने के लिए मैंने दो बागों को खरीद लिया है। जहां मैं उनकी सेवा का मौका प्राप्त करूंगा।
मेरे साथ साथ समस्त व्यक्तियों को पेड़ो की सेवा करके उन्हें धन्यवाद करना चाहिए।

भवदीय,
रमेश अग्रवाल,
पूरनपुर।

अपने दोस्तों को share करे:

Leave a Comment