दैनिक भास्कर समाचार पत्र के संपादक को दिव्या की ओर से पत्र लिखें जिसमें भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है।

सेवा में,

माननीय संपादक महोदय,

दैनिक भास्कर समाचार पत्र,

समाचार पत्र कार्यालय,

डी- ब्लॉक, कुमुद नगर,मेरठ।


विषय- बढ़ रहे भ्रष्टाचार पर संपादक को पत्र।
मान्यवर,         

मेरा नाम दिव्या कुमारी है। मैं मेरठ के मोदी नगर इलाके की निवासी हूं। पिछले कुछ सालों से मैं अस्पतालों में सेविका के रूप में कार्य कर रही हूं। जहां मैंने अनेक कार्यों में भ्रष्टाचार को पनपते देखा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार तथा जनता को जागरूक करने हेतु मैं आपके प्रतिष्ठित समाचार पत्र में इस विषय को प्रकाशित करना चाहती हूं। 


देश के प्रत्येक क्षेत्र में भ्रष्टाचार का बोलबाला प्रतिदिन रफ्तार से बढ़ता जा रहा है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक अधिकतर स्थानों पर भ्रष्टाचारियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। जिस कारण गरीब वर्ग के लोग कामयाबी होते हुए भी अपने सफलता के मार्ग में पीछे रह जाते है। गरीब – मजदूर मरीजों का सरकारी अस्पताल में उचित इलाज करने पर भी भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त, सरकार द्वारा जो स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं जनता को निशुल्क प्रदान किए जाने के आदेश होते है। उनके लिए भी जनता से अनुचित शुल्क मांगा जाता है।

इस प्रकार जनता को बेवकूफ बना कर लूटा जा रहा है। यह परिस्थितियां समाज के सभी वरिष्ठ अधिकारियों पर उंगली उठाने पर मजबूर कर देती हैं। आज सरकार के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि वे निम्न स्तर से लेकर उच्च स्तर तक के सभी वर्गो के अधिकारियों के कार्यों की जांच करें। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कानून व्यवस्था बनाएं। साथ ही भ्रष्टाचारियों को कड़ी सजा देने का प्रावधान तैयार करें। जिससे के समाज में भ्रष्टाचार के विरुद्ध और अन्य आवाजें उठ सके।


अतः आदरणीय संपादक महोदय जी, मेरा आपसे विनम्र अनुरोध है कि आप उपरोक्त विचारों को अपने प्रसिद्ध समाचार पत्र में प्रकाशित करने का कष्ट करें। इसके लिए मैं आपकी सदा आभारी रहूंगी।

सधन्यवाद।


भवदीय,

दिव्या कुमारी,

स्वास्थ्य कार्यकर्ता,

मोदी नगर, मेरठ।

दिनांक…
.

अपने दोस्तों को share करे:

Leave a Comment