आपको कुछ पुस्तकों की आवश्यकता है। नागरी प्रचारिणी सभा वाराणसी के व्यवस्थापक को सूचित करते हुए शीघ्र पुस्तक भिजवाने हेतु एक पत्र लिखिए।

सेवा में,
व्यवस्थापक महोदय,
नागरी प्रचारिणी सभा,
वाराणसी, उत्तर प्रदेश।

विषय- पुस्तकों को प्राप्त करने हेतु।

महोदय,
सविनय निवेदन इस प्रकार है कि निराला नगर, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में मेरी हिंदी साहित्य पुस्तकों का प्राइवेट पुस्तकालय स्थित है। जहां प्रतिदिन अधिक संख्या में लोग साहित्यिक कृतियों व काव्य कृतियों इत्यादि पुस्तकों को पढ़ने तथा खरीदने के लिए उपस्थित होते हैं। इस समय मेरे पुस्तकालय में अग्रलिखित पुस्तकों की विशेष आवश्यकता है। अतः इस पत्र के माध्यम से मैं आपसे निम्नलिखित पुस्तकों को मेरे पुस्तकालय में भेजने का आग्रह कर रहा हूं।
यह पुस्तकें निम्नलिखित है-


पुस्तकों के नाम। लेखक। पुस्तकों की संख्या

• हिंदी विश्व कोष। मुकुन्दी लाल श्रीवास्तव। 08 प्रति
• हिंदी साहित्य का वृहत इतिहास। निर्मला जैन। 12 प्रति
• लक्षणा और उसका हिंदी काव्य में प्रसार राममूर्ति त्रिपाठी। 20 प्रति
• लंकादहन। स्व. चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह ‘ ईश’। 05 प्रति
• काव्य विलास। सुधाकर पाण्डेय। 05 प्रति
• हिन्दी साहित्य का इतिहास आचार्य रामचन्द्र शुक्ल। 10 प्रति
• हिन्दी शब्द सागर। रामचन्द्र वर्मा। 08 प्रति
• भारत एक है। शुभदा तेलंग। 02 प्रति
• भ्रमर गीत सार। आचार्य रामचन्द्र शुक्ल। 08 प्रति
• गुलेरी। नागरी प्रचारिणी सभा प्रकाशन। 05 प्रति
• हिंदी व्याकरण। पंडित कामता प्रसाद गुरु, एम. आर. ए. एस. 15 प्रति
• श्यामास्वप्न। ठाकुर जगनमोहन सिंह। 15 प्रति
• औद्योगिक ईंधन। डॉ. दयास्वरूप, प्रभुलाल अग्रवाल, हीरालाल गुप्ता। 10 प्रति
• बेताल पच्चीसी। सुधाकर पाण्डेय। 10 प्रति
• शशांक। आचार्य रामचन्द्र शुक्ल। 10 प्रति

मेरी आपसे विनम्र प्रार्थना है कि उक्त पुस्तकों को दिनांक 05 जनवरी 20… तक लिखित पते पर पहुंचाने का प्रयास करें। मैंने नागरी प्रचारिणी सभा से कई बार पुस्तकों को प्राप्त किया है। इसलिए मेरे पास पुस्तकों की पुरानी मूल्य सूची है परन्तु इस वर्ष आपके द्वारा पब्लिश की गई पुस्तकों के मूल्य में निश्चित ही परिवर्तन हुआ होगा। अतः आप इस पत्र के स्वीकृति पत्र के साथ पुस्तकों की मूल्य सूची देने का भी कष्ट करें।
इसके लिए मैं आपका सदा आभारी रहूंगा।
सधन्यवाद।

भवदीय,
अरुण यादव,
अनुपम चौराहा,
निराला नगर,
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)।
दिनांक……..

अपने दोस्तों को share करे:

Leave a Comment