सर्वेश्वर दयाल एंड संस की ओर से संदर्भ पत्र के अनुकूल उत्तर देने के संबंध में एक पत्र लिखिए।

सर्वेश्वर दयाल एंड संस,
लखनऊ।

दिनांक…..

सेवा में,
प्रबंधक जी,
जगत एंड कंपनी।
गाज़ियाबाद।

विषय- संदर्भ पत्र के अनुकूल उत्तर देने के सम्बन्ध में पत्र।

महोदय,
हमें आपका दिनांक 14 फरवरी 20.. को एक पत्र प्राप्त हुआ। जिसमें आपने पत्र में उल्लेखित कंपनी के व्यापारिक कार्यों के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी मांगी है।
हम आपको बताना चाहेंगे कि इस कंपनी के साथ हमारे व्यापारिक सम्बन्ध 8 वर्षों से स्थापित है। कंपनी की ओर से भुगतान कार्य सदैव निश्चित तिथि के अनुसार ही किया जाता है।।

यह स्थानीय जगत में अच्छी ख्याति के साथ एक प्रतिष्ठित कंपनी के रूप में विख्यात है। इस कंपनी की बैंकिंग स्थिति भी सुदृढ़ रहती है। व्यापारिक जगत में इस कंपनी के सम्बन्धों को लेकर कभी कोई शिकायत प्रकाश में नहीं आई है।
उम्मीद है कि आपको हमारी तरफ से आवश्यतानुसार संतुष्टि प्राप्त हुई होंगी। हम आपको इस कंपनी के साथ व्यापारिक सम्बन्ध बनाए रखने की सलाह ही देंगे।
सधन्यवाद।

भवदीय,
गोपाल राय,
(प्रबंधक)
सर्वेश्वर दयाल एंड संस।

अपने दोस्तों को share करे:

Leave a Comment